दुनिया में अब तक वायरस से संक्रमित 30 लाख से ज्यादा लोगों की मौतें - भारत और अमेरिका की हालत गंभीर...
वैश्विक महामारी कोरोनावायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में तेजी से फैलता जा रहा है। वैक्सीन तथा दवाइयां उपलब्ध होने के बाद भी वायरस की दूसरी लहर पर काबू...
वैश्विक महामारी कोरोनावायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में तेजी से फैलता जा रहा है। वैक्सीन तथा दवाइयां उपलब्ध होने के बाद भी वायरस की दूसरी लहर पर काबू...
वैश्विक महामारी कोरोनावायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में तेजी से फैलता जा रहा है। वैक्सीन तथा दवाइयां उपलब्ध होने के बाद भी वायरस की दूसरी लहर पर काबू पाने में लगभग सभी वैज्ञानिकों से लेकर डॉक्टर तक हार मान चुके हैं। आपको बता दें कि इस समय सभी देशों में युद्ध स्तर का जंग चल रही है। जहां पर अमेरिका और भारत की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक करने वाली है।
बता दे कि एक सर्वे के अनुसार जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के मुताबिक दुनिया में 14 करोड़ 61 लाख 10 हजार 536 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 30 लाख 96 हजार 693 लोगों की मौत हुई है।
वहीं अन्य आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में सबसे अधिक तीन करोड़ 20 लाख 44 हजार 974 संक्रमित और 571920 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश साबित हुआ है। जो आंकड़े किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को गिराने के लिए बड़े साबित हो रहे हैं। बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन, पाबंदियों और सरकारों की सख्ती के बावजूद दुनिया में कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है।
25 अप्रैल को करीब 31 लाख लोगों से ज्यादा की संख्या मौत के मुंह में जा चुकी है। 31 लाख की संख्या को फौजी ने महज 9 दिन लगे जिसके बाद 16 अप्रैल को मौतों की संख्या बढ़कर 30 लाख हो गई। विश्व के स्तर पर बात करें तो देश में मरीजों की संख्या को लेकर सबसे आगे अमेरिका है, जिसके बाद भारत दूसरे नंबर पर पहुंच चुका है।
नेहा शाह





