उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 300 से ज्यादा किसान संगठन करेंगे महापंचायत

  • whatsapp
  • Telegram
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 300 से ज्यादा किसान संगठन करेंगे महापंचायत
X



उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपने-अपने खेमे को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का भी आयोजन किया गया है। जिसमें देशभर से करीब 300 से ज्यादा संगठन शामिल होने वाले हैं।

बता दें कि किसानों की महापंचायत को 22 राज्यों से प्रतिनिधित्व करने की सहमति मिल चुकी है। इस दौरान हिंसा ना हो यह ध्यान में रखते हुए मिशन यूपी को लेकर हो रहे महापंचायत में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इतना ही नहीं सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे भी निगरानी के लिए लगाए गए हैं।

आपको बता दें कि महापंचायत में यूपी के बाद सबसे ज्यादा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान से किसान शामिल होंगे। जिनमें करीब 60 किसान संगठन होंगे और अन्य कर्मचारी, मजदूर, छात्र, शिक्षक, रिटायर्ड अधिकारी, सामाजिक, महिला आदि संगठन शामिल रहेंगे। इस महापंचायत पर सरकार से लेकर विपक्षी दलों तक की नजर है।

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों के अनुसार यूपी के बाहर से आने वाले किसान चार सितंबर शाम तक मुजफ्फरनगर पहुंच जाएंगे। यहां उनके लिए पंडाल बनाया गया है, जिसमें सब रहेंगे। बता दें कि किसान महापंचायत में 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

नेहा शाह

Next Story
Share it