मध्यप्रदेश- राज्य में 31 नई रेल परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है : केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

  • whatsapp
  • Telegram
मध्यप्रदेश- राज्य में 31 नई रेल परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है : केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
X



केन्द्रीय बजट में प्रदेश में रेल परियोजनाओं के विकास के लिए 14 हजार 745 करोड़आबंटित किये गए हैं। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि राज्य में 31 नई रेल परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है।

इसके अलावा, प्रदेश के 80 स्टेशनों को 'अमृत स्टेशन' के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिन पर कुल ₹2 हजार 708 करोड़ खर्च किए जाएंगे। राज्य में रेलवे सुरक्षा के लिहाज से 'कवच' तकनीक के अंतर्गत 3 हजार 572 किलोमीटर रेल मार्ग पर सुरक्षा कार्य स्वीकृत किए गए हैं । इस बजट से न केवल रेलवे नेटवर्क का विस्तार होगा बल्कि राज्य में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Next Story
Share it