पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन 31 जुलाई तक
अगले वर्ष के पद्म पुरस्कारों के लिए इस वर्ष 31 जुलाई तक नामांकन किए जा सकेंगे। नामांकन की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरु हुई थी। पद्म पुरस्कारों के लिए...


अगले वर्ष के पद्म पुरस्कारों के लिए इस वर्ष 31 जुलाई तक नामांकन किए जा सकेंगे। नामांकन की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरु हुई थी। पद्म पुरस्कारों के लिए...
अगले वर्ष के पद्म पुरस्कारों के लिए इस वर्ष 31 जुलाई तक नामांकन किए जा सकेंगे। नामांकन की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरु हुई थी। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर स्वीकार की जाएंगी।
चयनित पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम अगले वर्ष गणतंत्र दिवस पर घोषित किए जाएंगे।
पद्म पुरस्कार - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में स्थापित, ये पुरस्कार 'विशिष्ट कार्य' को मान्यता देने का प्रयास करते हैं और कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा, साथ ही व्यापार और उद्योग जैसे सभी विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। इच्छुक व्यक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल - awards(dot)gov (dot)in पर नामांकन या सिफारिशों के लिए आवेदन कर सकते हैं।