पीएम मोदी जम्मू में 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू में 32000 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम और नागरिक बुनियादी ढांचे सहित कई क्षेत्रों से संबंधित हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर के करीब 1500 नए सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश वितरित करेंगे. वह 'विकसित भारत विकसित जम्मू' कार्यक्रम के हिस्से के रूप में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में संसदीय चुनावों के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत का संकेत देते हुए एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। इनमें से प्रमुख हैं, पहाड़ी समुदाय और तीन अन्य जनजातियाँ जिन्हें हाल ही में अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया है, अन्य पिछड़ा वर्ग जिन्हें पंचायतों और नगर पालिकाओं में प्रतिनिधित्व दिया गया था, और वाल्मिकी जिन्हें हाल ही में समाप्त हुए बजट सत्र में अनुसूचित जाति श्रेणी में शामिल किया गया था।





