कोरोना कहर के बीच संक्रमितों की संख्‍या 349691 तक पहुंची.....

  • whatsapp
  • Telegram
कोरोना कहर के बीच संक्रमितों की संख्‍या 349691 तक पहुंची.....
X



देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बेकाबू होते नजर आ रहे हैं. कई राज्यों में लॉकडाउन और तमाम एहतियात बरतने के बाद भी संक्रमण पर लगाम नहीं लग पा रही है. ऐसे में आज रविवार को जहां दिल्ली में छह दिन के लॉकडाउन के बाद अब लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाने की चर्चा है. इस बीच देश के नए कोरोना डाटा ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं.

रोजाना के नए केस तीन लाख के आंकड़े को लगातार पार कर रहे हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना के करीब 349691 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 2767 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं. इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल और दिल्ली के मामले हैं.

झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत लाेगों के घरों में ही रहने का असर दिखने लगा है. यहां एक समय प्रतिदिन मिलनेवाले नए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही थी. अब इसमें आंशिक ही सही, कमी आने लगी है. राज्य में नए मरीजों की संख्या में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है. शनिवार को राज्य में 5,152 नए संक्रमित मिले, जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को 5,741 नए मरीज मिले थे. इससे पहले, गुरुवार को रिकार्ड 7,595 मरीज मिले थे, हालांकि उस दिन विशेष अभियान के तहत जांच अधिक हुई थी.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it