रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नहीं दी कोई राहत बिना किसी बदलाव के 4% ही रहेगा रेपो रेट.....
बैंकों के बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कांफ्रेंस के जरिए ऐलान किया है कि रेपो रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4% रहेगा। उन्होंने...

बैंकों के बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कांफ्रेंस के जरिए ऐलान किया है कि रेपो रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4% रहेगा। उन्होंने...
बैंकों के बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कांफ्रेंस के जरिए ऐलान किया है कि रेपो रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4% रहेगा। उन्होंने बताया कि एमएसएफ रेट और बैंक रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4.25 प्रतिशत रहेगा। रिवर्स रेपो रेट भी बिना किसी बदलाव के साथ 3.35 प्रतिशत रहेगा।
आपको बता दें कि रेपो रेट वह दर होती है जिस पर बैंकों को आरबीआई कर्ज देता है, बैंक इस कर्ज से ग्राहकों को ऋण देते हैं. रेपो रेट कम होने से मतलब है कि बैंक से मिलने वाले कई तरह के कर्ज सस्ते हो जाएंगे। जैसे कि होम लोन, व्हीकल लोन इत्यादि।
2 जून को शुरू हुई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज समाप्त हो चुकी है जिसके बाद शशिकांत दास प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समिति द्वारा लिए गए फैसलों की घोषणा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि आरबीआई द्वारा हर 2 महीने पर मौद्रिक नीति समिति की बैठक का आयोजन किया जाता है, और इस बैठक में अर्थव्यवस्था के सुधार पर चर्चा की जाती है साथ ही बैंकों को दी जा रही ब्याज की दरों पर भी फैसला किया जाता है जिसके बाद आरबीआई ने तय किया है कि इस बार रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आखिरी बार 22 मई 2020 में नीतिगत दरों से संशोधन किया था।
नेहा शाह





