केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया आंकड़ा- 41 दिनों में 14 अप्रैल को सबसे कम 1,84,372 नए संक्रमित मिले.....
आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से लड़ रहा है परंतु दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा भयानक हालत भारत की देखी गई। जिसके बाद स्वयं से ना जाने...

आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से लड़ रहा है परंतु दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा भयानक हालत भारत की देखी गई। जिसके बाद स्वयं से ना जाने...
आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से लड़ रहा है परंतु दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा भयानक हालत भारत की देखी गई। जिसके बाद स्वयं से ना जाने कितने देशों ने भारत के सामने सहायता का हाथ आगे बढ़ाया और ऑक्सीजन से लेकर वेंटीलेटर तथा दवाई तक का आयात निर्यात हुआ। परंतु अब भारत में राहत के आसार देखे जा रहे हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया है कि 41 दिनों के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब 24 घंटे में कोविड-19 के दो लाख से कम मरीज सामने आए हैं। मंत्रालय के अनुसार 14 अप्रैल को एक दिन में संक्रमण के 1,84,372 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इस स्थिति में वैक्सीनेशन को अधिक महत्व दिया जा रहा है।
आपको बता दें कि मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,511 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,07,231 हो गई। देश में 21 दिन बाद मौत के इतने कम मामले सामने आए हैं। बता दें कि अभी इसी के साथ देश में अभी 25,86,782 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 89.26 प्रतिशत है।
कोविड-19 से मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत है। जिसके बाद भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में 24 मई तक कुल करीब 33,25,94,176 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 20,58,112 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। गौरतलब है कि सरकार के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार टेस्टिंग की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कहा गया था।
नेहा शाह





