एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की पश्चिम एशिया के लिए 44 उड़ानें
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की पश्चिम एशिया के लिए 44 उड़ानें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई हवाई अड्डे ने विदेशी उड़ानों के...

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की पश्चिम एशिया के लिए 44 उड़ानें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई हवाई अड्डे ने विदेशी उड़ानों के...
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की पश्चिम एशिया के लिए 44 उड़ानें
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई हवाई अड्डे ने विदेशी उड़ानों के संचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले के बाद IndiGo, Air India समूह और SpiceJet ने दुबई के लिए अपनी उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं।
हालांकि Air India और Air India Express ने जानकारी दी है कि वे मस्कट और जेद्दा सहित पश्चिम एशिया से आने-जाने के लिए आज कुल 44 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।
IndiGo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि अधिकारियों के नवीनतम आदेश के अनुसार मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए दुबई में विमानों के उतरने की अनुमति अगले आदेश तक रोक दी गई है।
दुबई आने-जाने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें। हम यात्रियों को नवीनतम अपडेट से अवगत रखने के लिए सूचनाएं भी भेज रहे हैं। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने यात्रियों के धैर्य और सहयोग की सराहना करते हैं।
वहीं SpiceJet ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि मध्य पूर्व में बदलती परिस्थितियों के कारण, दुबई से आने-जाने वाली हमारी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप उड़ान समय सारिणी में बदलाव हो सकता है।





