भारतीय जनता पार्टी आज 47वां स्थापना दिवस, देश-प्रदेश में होंगे अनेक कार्यक्रम

  • whatsapp
  • Telegram
भारतीय जनता पार्टी आज 47वां स्थापना दिवस, देश-प्रदेश में होंगे अनेक कार्यक्रम
X



जयपुर, 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी आज सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इसकी स्थापना 6 अप्रैल 1980 को की गई थी। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि भाजपा महज एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्रवादी सोच और वैचारिक प्रेरणा से पार्टी का जन्म हुआ है। भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर देशभर में अनेक कार्यक्रम हो रहे है।

इधर, प्रदेश स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम रखे गये हैं। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्र प्रथम की सोच के साथ समर्पित भाव से काम कर रही है। वहीं भीलवाडा में भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर कल मशाल जुलुस निकालकर आतिशबाजी की गई।

Next Story
Share it