पीएम मोदी शुक्रवार को 5 देशों की यात्रा पर होंगे रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से पांच देशों की यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वे संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से पांच देशों की यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वे संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से पांच देशों की यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वे संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे।
यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री यूएई में राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नह्यान से मुलाकात कर द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे नीदरलैंड्स और फिर स्वीडन जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री अल्फ क्रिस्टर्सन के साथ बातचीत करेंगे।
प्रधानमंत्री नॉर्वे में तीसरे भारत-नॉर्वे शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पिछले 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा होगी। वे भारत-नॉर्वे व्यापार और अनुसंधान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री इटली पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे। प्रधानंमंत्री की इस यात्रा से यूरोप और खाड़ी देशों के साथ भारत के व्यापार, निवेश और रणनीतिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।





