राष्ट्रपति करेंगी बुक फेयर का उद्घाटन, 50 देशों के लोग होंगे शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में वर्ल्ड बुक फेयर-2025 का उद्घाटन करेंगी। यह बुक फेयर आज से 9 दिनों तक चलेगा। जिसमें 50 से अधिक देशों के...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में वर्ल्ड बुक फेयर-2025 का उद्घाटन करेंगी। यह बुक फेयर आज से 9 दिनों तक चलेगा। जिसमें 50 से अधिक देशों के अंतर्राष्ट्रीय लेखक और वक्ता भाग लेंगे और करीब 2 हजार से अधिक प्रकाशकों की किताबें पुस्तक मेले में देखने को मिलेंगी।
वहीं, 1 हजार से अधिक वक्ता समेत 20 लाख से ज्यादा लोगों के विश्व पुस्तक मेला 2025 में शामिल होने की संभावना है। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित अमृत उद्यान का भी उद्घाटन करेंगी। जिसके बाद आज से यह उद्यान आम लोगों के दर्शन के लिए खुल जाएगा। यह अमृत उद्यान आम जनता के लिए सोमवार को छोड़कर हफ्ते के बाकी 6 दिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेगा।
Next Story





