ओडिशा ट्रेन हादसा : पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

  • whatsapp
  • Telegram
ओडिशा ट्रेन हादसा  : पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की
X

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में ट्रेन के पटरी से उतरने के हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 ला ख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की ।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से आवंटित की जाएगी ।

पीएम ने भीषण हादसे में घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की ।इससे पहले पीएम मोदी ने शुक्रवार को मालगाड़ी से टकराने के बाद दो पैसेंजर ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर जाने की घटना पर दुख जताया |

Next Story
Share it