न्‍यायमूर्ति बी. आर. गवई आज लेंगे भारत के 52वें मुख्‍य न्‍यायाधीश पद की शपथ

  • whatsapp
  • Telegram
न्‍यायमूर्ति बी. आर. गवई आज लेंगे भारत के 52वें मुख्‍य न्‍यायाधीश पद की शपथ
X



न्‍यायमूर्ति भूषण रामकृष्‍ण गवई आज भारत के 52वें मुख्‍य न्‍यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में उन्‍हें शपथ दिलाएंगी। न्‍यायमूर्ति बी.आर. गवई मुख्‍य न्‍यायाधीश संजीव खन्‍ना का स्‍थान लेंगे जो कल सेवानिवृत्‍त हुए हैं।


न्यायमूर्ति बी आर गवई का जन्म 24 नवंबर 1960 को अमरावती में हुआ था। वह 1985 में बार में शामिल हुए। न्यायमूर्ति गवई ने 1987 से 1990 तक बॉम्बे उच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में स्वतंत्र रूप में कार्य किया। जिसके बाद नवंबर 2003 में बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उन्हें पदोन्नत किया गया और नवंबर 2005 में बॉम्बे उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।



मई 2019 में न्यायमूर्ति गवई को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। पिछले छह वर्षों में, वह संवैधानिक और प्रशासनिक कानून, नागरिक कानून, आपराधिक कानून और वाणिज्यिक विवादों सहित विभिन्न विषयों से संबंधित मामलों से जुड़ी लगभग 700 पीठों का हिस्सा रहे हैं।

Next Story
Share it