विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर पर्थ में 7वें हिंद महासागर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे

  • whatsapp
  • Telegram
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर पर्थ में 7वें हिंद महासागर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे
X

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में 7वें हिंद महासागर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। दो दिवसीय हिंद महासागर सम्मेलन आज "स्थिर और सतत हिंद महासागर की ओर" विषय के साथ शुरू हो रहा है। यह सम्मेलन हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के लिए एक प्रमुख परामर्शदात्री मंच है, जो 2016 से विदेश मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, डॉ. जयशंकर के साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के उनके समकक्ष भी शामिल होंगे। सम्मेलन में 22 से अधिक देशों के मंत्री और 16 देशों और 6 बहुपक्षीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। मंत्रालय ने कहा कि इसमें लगभग 40 देशों के 400 से अधिक सामाजिक और कॉर्पोरेट नेता, नीति व्यवसायी, विद्वान, पेशेवर और मीडिया कर्मी भी भाग लेंगे।

Next Story
Share it