पीएम मोदी कल देश को 7 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 16 सितंबर को गुजरात के अहमदाबाद से नई वंदे भारत ट्रेनों का आनलाइन उद्घाटन करेंगे। जिससे देश को 7 नई वंदे भारत ट्रेनों की...
Admin | Updated on:15 Sep 2024 12:17 PM GMT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 16 सितंबर को गुजरात के अहमदाबाद से नई वंदे भारत ट्रेनों का आनलाइन उद्घाटन करेंगे। जिससे देश को 7 नई वंदे भारत ट्रेनों की...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 16 सितंबर को गुजरात के अहमदाबाद से नई वंदे भारत ट्रेनों का आनलाइन उद्घाटन करेंगे। जिससे देश को 7 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलेगी। इसमें उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट से बनारस के बीच चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है। आगरा कैंट से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन उत्तर मध्य रेलवे की पहली अपनी ट्रेन होगी।
इसके साथ ही दिल्ली वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत में 4 कोच बढ़ाए जाएंगे और यह देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत बन जाएगी। जिसके स्वागत के लिए सोमवार को प्रयागराज जंक्शन पर भी कार्यक्रम का आयोजन होगा।
Next Story