छत्तीसगढ़ के 7 नगरीय निकायों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी पुरस्कृत
रायपुर, 12 जुलाई 2025 स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को स्वच्छता के पैमानों पर खरा उतरने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा...


X
रायपुर, 12 जुलाई 2025 स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को स्वच्छता के पैमानों पर खरा उतरने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा...
रायपुर, 12 जुलाई 2025 स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को स्वच्छता के पैमानों पर खरा उतरने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सत्रह जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। बिलासपुर नगर निगम, कुम्हारी नगर पालिका और बिल्हा नगर पंचायत को प्रेसीडेंट अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।
वहीं, रायपुर नगर निगम को मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अंबिकापुर नगर निगम तथा पाटन और विश्रामपुर नगर पंचायत को भी स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने पुरस्कार के लिए चुने गए नगरीय निकायों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Next Story