एक राष्ट्र एक चुनाव’ से 7 लाख करोड़ रुपये की बचत और जीडीपी में 1.6% की वृद्धि हो सकती है: जेपीसी

  • whatsapp
  • Telegram
एक राष्ट्र एक चुनाव’ से 7 लाख करोड़ रुपये की बचत और जीडीपी में 1.6% की वृद्धि हो सकती है: जेपीसी
X





एक राष्ट्र, एक चुनाव पर गठित संयुक्त संसदीय समिति ने कहा है कि लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ कराने से करीब 7 लाख करोड़ रुपये की बचत हो सकती है। इससे शासन की दक्षता में सुधार और देश के सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर में 1.6 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। समिति के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद पी. पी. चौधरी ने कल शाम गुजरात के गांधीनगर में पत्रकारों को यह जानकारी दी।

संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य कल से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पी. पी. चौधरी की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्यों ने गांधीनगर में राज्‍य के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। समिति में लोकसभा के 27 और राज्यसभा के 12 सांसद शामिल हैं।

Next Story
Share it