महावीर जयंती आज, 72 वर्ष की आयु में पावापुरी से मोक्ष की प्राप्ति, जानिए शुभ समय...
महावीर जयंती जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है। भगवान महावीर के जन्म का उत्सव मनाने के लिए महावीर जयंती मनाई जाती है। भगवान महावीर जैन धर्म के अंतिम...
महावीर जयंती जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है। भगवान महावीर के जन्म का उत्सव मनाने के लिए महावीर जयंती मनाई जाती है। भगवान महावीर जैन धर्म के अंतिम...
महावीर जयंती जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है। भगवान महावीर के जन्म का उत्सव मनाने के लिए महावीर जयंती मनाई जाती है। भगवान महावीर जैन धर्म के अंतिम आध्यात्मिक लीडर थे। इस साल 25 अप्रैल, रविवार यानी आज महावीर जयंती मनाई जाएगी।
इस पर्व को जैन समुदाय के लोग बड़े ही धूम- धाम से मनाते हैं। धार्मिक छंदों को पढ़ते हैं और जरूरतमंद लोगों को सामान दान करते हैं। भगवान महावीर जैन धर्म के अंतिम आध्यात्मिक नेता थे। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, महावीर जयंती मार्च या अप्रैल के महीने में मनाई जाती है। इस वर्ष आज के दिन यह शुभ दिन मनाया जा रहा है।
जैन धर्म में भी अनेक परंपराओं का पालन किया जाता है। इनमें से एक परंपरा ये भी है सूर्यास्त के बाद भोजन नहीं करना चाहिए यानी रात में खाना खाने से बचना चाहिए। यदि आयुर्वेद की मानें तो हमें सूर्यास्त से पूर्व भोजन कर लेना चाहिए।
जैन धर्म में तो रात्रि भोजन करने की साफ़-साफ़ मनाही है,क्योंकि जैन धर्म अहिंसा पर जोर देता है फिर चाहे वह किसी भी रूप में क्यों न हो। वैज्ञानिक शोधों से भी स्पष्ट हो चुका है कि कीटाणु और रोगाणु जिन्हें हम सीधे तौर पर देख नहीं सकते वे सूक्ष्म जीव रात्रि में तेजी से फैल जाते हैं। ऐसे में सूर्यास्त के बाद खाना बनाने और खाने से ये भोजन में प्रवेश कर जाते हैं।
अराधना मौर्या





