कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी रात 8 बजे करेंगे बैठक....
देश में कोरोना वायरस महामारी से हालात दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं. हर दिन आने वाले आंकड़े सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं. इस बीच, प्रधानमंत्री...

देश में कोरोना वायरस महामारी से हालात दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं. हर दिन आने वाले आंकड़े सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं. इस बीच, प्रधानमंत्री...
देश में कोरोना वायरस महामारी से हालात दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं. हर दिन आने वाले आंकड़े सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस ओर वैक्सीनेशन को लेकर आज रात 8 बजे एक अहम बैठक करेंगे.
पीएम मोदी इस दौरान मंत्रालयों के अफसरों के साथ भी चर्चा करेंगे. इससे पहले, पीएम मोदी ने स्वास्थ्य मंत्रालय, स्टील मंत्रालय, सड़क परिवहन मंत्रालय समेत कई अन्य मंत्रालयों एवं विभागों के मंत्री और अधिकारी के साथ बैठक की थी. इस बैठक में पीएम मोदी देशभर में कोरोना के नए मामलों में हुई बढ़ोतरी के बीच कई राज्यों के अस्पतालों में सुविधाओं की कमी और ऑक्सीजन की आपूर्ति जैसी आवश्यक चीजों के बारे में चर्चा करेंगे.
देश में शनिवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 2,34,692 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,45,26,609 हो गई है, वहीं एक दिन में अब तक सर्वाधिक 1,341 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,75,649 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 16 लाख से अधिक हो गई है. संक्रमण के मामलों में लगातार 38वें दिन वृद्धि हुई है.
अराधना मौर्या





