सुशील कुमार का खास साथी रोहित करोर गिरफ्तार, सुशील कुमार समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस....

  • whatsapp
  • Telegram
सुशील कुमार का खास साथी रोहित करोर गिरफ्तार, सुशील कुमार समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस....
X

छत्रसाल स्टेडियम में हुई 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने रोहित करोर को गिरफ्तार किया है. इस मामले में मुख्य आरोपी ओलंपिक पदक विजेता अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार समेत अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

पुलिस ने सुशील कुमार के खिलाफ हत्या, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ओलंपियन सुशील कुमार को अन्य आरोपियों की तलाश में हरियाणा और चंडीगढ़ ले कर पहुंची थी. इस मामले में कुमार ने जिन लोगों के नाम लिए हैं वह हरियाणा या फिर चंडीगढ़ के रहने वाले हैं. इनके खिलाफ पुलिस ने गैर ज़मानती वॉरंट जारी किया है.

बता दें कि 23 मई को फरार सुशील कुमार को सागर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और आज सुशील कुमार की 6 दिन की रिमांड खत्म होने वाली है. ऐसे में सुशील कुमार की एक्सक्लूसिव तस्वीर आने के बाद दिल्ली पुलिस और रिमांड की मांग कर सकती है. साल 2008 में पहलवान सुशील की जिंदगी बदल गई. देश ने सुशील कुमार के पदक जीतने पर गर्व महसूस किया था. लेकिन सागर हत्याकांड ने सुशील को विनर से किलर बना दिया है.

जानकारी के मुताबित सुशील कुमार से पूछताछ के दौरान पुलिस ने सुशील को भी यह वीडियो दिखाया. सुशील इस वीडियो को देखकर हैरान रह गए. वीडियो में सुशील कुमार जिस शख्स को पीटते दिखाई दे रहे हैं, वहीं सागर है. उसने इसी पिटाई के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस ने सुशील कुमार के दो और साथियों के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it