राष्ट्रपति मुर्मु ने किया 8वें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन

  • whatsapp
  • Telegram
राष्ट्रपति मुर्मु ने किया 8वें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन



8वें भारत जल सप्ताह 2024 का आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आगाज़ हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत मंडपम में कार्यक्रम का उद्घाटन किया, साथ ही जल संचयन पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने कहा पानी की हर बूंद मोती की तरह मूल्यवान है। इसका सदुपयोग करें। 8वां भारत जल सप्ताह कार्यक्रम दुनिया भर के जल संसाधनों के क्षेत्र में वैश्विक स्तर के निर्णय निर्माताओं, शोधकर्ताओं, विशेषज्ञों, नवप्रवर्तकों और हितधारकों से विचार और राय प्राप्त करने के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में काम करेगा। इस आयोजन का विषय 'समावेशी जल विकास और प्रबंधन के लिए साझेदारी और सहयोग' है।

इस चार दिवसीय आयोजन के दौरान 40 देशों के दो सौ विदेशी प्रतिनिधियों सहित लगभग चार हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। साथ ही जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जल वितरण और जल वितरण में राशनिंग से लेकर देश भर की ग्राम पंचायतों में जल प्रबंधन की सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Next Story
Share it