राष्ट्रपति आज भुवनेश्वर AIIMS के पांचवें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

  • whatsapp
  • Telegram
राष्ट्रपति आज भुवनेश्वर AIIMS के पांचवें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
X


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार से दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति भुवनेश्वर और कटक में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

अपने दौरे के पहले दिन सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भुवनेश्वर के पांचवें दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि होंगी और छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगी।

अगले दिन 15 जुलाई को राष्ट्रपति मुर्मु कटक में स्थित रेवेनशॉ विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। साथ ही, वह रेवेनशॉ गर्ल्स हाई स्कूल की तीन इमारतों के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास भी करेंगी।

इसके अलावा, राष्ट्रपति आदिकवि सरला दास की जयंती समारोह में भी भाग लेंगी और इस अवसर पर कलिंग रत्न पुरस्कार-2024 प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा ओडिशा के शैक्षिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- राष्ट्रपति भवन में ओडिशा की धरती की गौरव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट हुई।

Next Story
Share it