भारत-अफ्रीका समुद्री सहयोग अभ्यास AIKEYME-2025 कल से तंजानिया में होगा शुरू

  • whatsapp
  • Telegram
भारत-अफ्रीका समुद्री सहयोग अभ्यास AIKEYME-2025 कल से तंजानिया में होगा शुरू
X


भारत और अफ्रीकी देशों के बीच समुद्री सहयोग पर मैरीटाइम एंगेजमेंट-ए.आई.के.ई.वाई.एम.ई-2025 बहुपक्षीय अभ्यास कल तंजानिया में शुरू होगा। यह छह दिवसीय अभ्यास 18 अप्रैल तक चलेगा।

इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा की चुनौतियों के लिए समाधान विकसित करना है। इस अभ्यास में कोमोरोस, जिबूती, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका की भागीदारी होगी। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस चेन्नई, आईएनएस केसरी लैंडिंग शिप टैंक और आईएनएस सुनयना इस अभ्यास में भाग लेंगे।

Next Story
Share it