पश्चिम एशिया तनाव के बीच Air India की 48 उड़ानें आज संचालित
पश्चिम एशिया में बिगड़े सुरक्षा हालात के बीच भारत की विमानन कंपनियां एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस आज क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 48 निर्धारित...

X
पश्चिम एशिया में बिगड़े सुरक्षा हालात के बीच भारत की विमानन कंपनियां एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस आज क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 48 निर्धारित...
पश्चिम एशिया में बिगड़े सुरक्षा हालात के बीच भारत की विमानन कंपनियां एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस आज क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 48 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। दोनों एयरलाइंस जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी नियमित सेवाएं जारी रखेंगी।
जेद्दा के लिए भारतीय शहरों और जेद्दा के बीच कुल 10 उड़ानें संचालित की जाएंगी। एअर इंडिया के मुताबिक, दिल्ली और मुंबई से एक-एक वापसी उड़ान संचालित की जाएगी, जबकि एअर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, कोझिकोड और मंगलुरु से एक-एक उड़ान चलाएगी।
इसके अलावा एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए 12 निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी, जिनमें दिल्ली, कन्नूर, मुंबई और तिरुवनंतपुरम से एक-एक उड़ान, जबकि कोच्चि से दो उड़ानें शामिल हैं।
Next Story





