पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे सभी BRICS प्रतिनिधिमंडल

  • whatsapp
  • Telegram
पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे सभी BRICS प्रतिनिधिमंडल
X




नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक आज शुरू हो गई। इस अहम बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे हैं। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों और साझेदार देशों के विदेश मंत्री तथा प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहे हैं।

बैठक के दौरान सभी प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। पहले दिन आपसी सहयोग, वैश्विक चुनौतियों और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

वहीं बैठक के दूसरे दिन “BRICS@20: Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

गौरतलब है कि ब्रिक्स की पिछली बैठक 26 सितंबर 2025 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के दौरान आयोजित हुई थी, जिसकी अध्यक्षता भारत ने 2026 के लिए ब्रिक्स चेयर के रूप में की थी।

Next Story
Share it