पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक, पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा

  • whatsapp
  • Telegram
पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक, पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा
X



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCS) की बैठक हुई, जिसमें पश्चिम एशिया में बदल रही स्थिति की समीक्षा की गई।

समिति (CCS) को 28 फरवरी को ईरान में हुए हवाई हमलों और उसके बाद कई खाड़ी देशों में हुए हमलों से बढ़ी तनावपूर्ण स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। समिति ने इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रह रहे भारतीय प्रवासी समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

CCS ने इस इलाके से होकर यात्रा कर रहे भारतीय यात्रियों तथा निर्धारित परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को हो रही कठिनाइयों की भी समीक्षा की, साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा तथा आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधियों पर व्यापक प्रभावों पर भी विचार-विमर्श किया।

CCS ने संबंधित सभी विभागों को इन घटनाक्रमों से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता करने के लिए आवश्यक और यथासंभव कदम उठाने का निर्देश दिया। समिति ने शीघ्र शत्रुता समाप्त करने तथा बातचीत और कूटनीति की ओर लौटने के महत्व पर बल दिया।

Next Story
Share it