मार्च में GST कलेक्शन में इजाफा, 8.8% की जबरदस्त बढ़ोतरी

  • whatsapp
  • Telegram
मार्च में GST कलेक्शन में इजाफा, 8.8% की जबरदस्त बढ़ोतरी
X




जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर अच्छी खबर है। मार्च 2026 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जीएसटी संग्रह 8.8% बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है। सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार यह बढोतरी घरेलू बिक्री और आयात से कर संग्रह बढ़ने के कारण हुई।

मार्च 2025 में सकल जीएसटी संग्रह 1.83 लाख करोड़ रुपये था। आंकड़ों के अनुसार, घरेलू राजस्व 5.9 फीसदी बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया जबकि आयात से प्राप्त राजस्व 17.8 फीसदी बढ़कर 53,861 करोड़ रुपये रहा। ताजा आंकड़ों के मुताबिक मार्च के दौरान 'रिफंड' जारी करने की राशि 13.8 फीसदी बढ़कर 22,074 करोड़ रुपये हो गई।

'रिफंड' समायोजित करने के बाद जीएसटी राजस्व करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 8.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है। वित्त वर्ष 2025-26 में सकल जीएसटी राजस्व 8.3 फीसदी बढ़कर 22.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। 'रिफंड' समायोजित करने के बाद राजस्व 7.1 फीसदी बढ़कर 19.34 लाख करोड़ रुपये रहा।

Next Story
Share it