केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह असम में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (VVP–II) लॉन्च करेंगे

  • whatsapp
  • Telegram
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह असम में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (VVP–II) लॉन्च करेंगे
X



केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (VVP–II) लॉन्च करेंगे। यह प्रोग्राम सीमांत गांवों को मज़बूत बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक अहम पड़ाव होगा। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II एक केन्द्रीय योजना है, जिसका व्यय वित्त वर्ष 2028-29 तक ₹6,839 करोड़ है। VVP-II को 15 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों (UTs) में लागू किया जाएगा।

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। VVP–II प्रोग्राम कल शुक्रवार को कछार ज़िले के नाथनपुर गांव में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II को सैचुरेशन-बेस्ड और कन्वर्जेंस-ड्रिवन अप्रोच के ज़रिए सीमांत गांवों का पूर्ण और सतत विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य के साथ तैयार किया गया है।

आपको बता दें, यह प्रोग्राम ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने, आधारभूत सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने और रोज़गार के सतत अवसर निर्मित करने पर बल देता है। इससे विकसित भारत @2047 के विज़न के अनुसार सुरक्षित, मज़बूत और समृद्ध बॉर्डर कम्युनिटीज़ को प्रोत्साहन मिलता है।

Next Story
Share it