बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: पर्वतीय सुरंगों में MT5 का 1.48 KM लंबा ब्रेकथ्रू पूरा

  • whatsapp
  • Telegram
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: पर्वतीय सुरंगों में MT5 का 1.48 KM लंबा ब्रेकथ्रू पूरा
X




भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में एक और बड़ा मील का पत्थर हासिल किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज रेल भवन से पालघर में आयोजित हाई-स्पीड टनल ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।

508 किलोमीटर लंबे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में एक और बड़ी प्रगति दर्ज की गई है। 27.4 किलोमीटर सुरंग निर्माण में से 21 किलोमीटर भूमिगत और 6.4 किलोमीटर सतही सुरंग का काम जारी है। महाराष्ट्र में कुल सात पर्वतीय सुरंगों में पालघर स्थित MT5 का 1.48 किलोमीटर लंबा ब्रेकथ्रू पूरा हुआ है, जो इस श्रृंखला की सबसे लंबी सुरंग है।

इससे पहले थाणे-BKC के बीच लगभग 5 किलोमीटर की पहली भूमिगत सुरंग सितंबर 2025 में पूरी हुई थी। अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माउंटेन टनल 5 के ब्रेक थ्रू को बड़ी उपलब्धि बताया।

रेल मंत्री ने कहा पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमेशा ही क्वालिटी और टेक्नॉलॉजी के नए मानक स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा बुलेट ट्रेन मध्यम वर्ग की सवारी बनेगी।

Next Story
Share it