मेटा-व्हाट्सएप की याचिका पर SC 23 फरवरी को करेगा सुनवाई

  • whatsapp
  • Telegram
मेटा-व्हाट्सएप की याचिका पर SC 23 फरवरी को करेगा सुनवाई
X



व्हाट्सएप यूजर्स के डेटा शेयरिंग से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब इस मामले पर कोर्ट 23 फरवरी को सुनवाई करेगा।

दरअसल, मेटा और व्हाट्सएप ने NCLAT के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा मेटा पर लगाए गए 213 करोड़ 14 लाख रुपये के जुर्माने को सही ठहराया गया था।

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और मेटा की प्राइवेसी पॉलिसी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा था कि डेटा शेयरिंग के नाम पर देश के लोगों की निजता के साथ खिलवाड़ की इजाजत नहीं दी जा सकती।

Next Story
Share it