रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बिश्केक में SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे

  • whatsapp
  • Telegram
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बिश्केक में SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे
X



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान वे विश्व में व्याप्त सुरक्षा चुनौतियों के बीच वैश्विक शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेंगे। रक्षा मंत्री ने आतंकवाद और उग्रवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता के अपने दृढ़ रुख पर भी बल दिया। श्री सिंह ने कहा कि वे अन्य एससीओ सदस्य देशों के समकक्षों और बिश्केक में भारतीय समुदाय के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए उत्सुक हैं।

श्री सिंह एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए कल बिश्केक पहुंचे। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह यात्रा एससीओ सदस्य देशों के बीच क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Next Story
Share it