सरकार UCC और 6th शेड्यूल को जरूर लागू करेगी- पीएम मोदी

  • whatsapp
  • Telegram
सरकार UCC और 6th शेड्यूल को जरूर लागू करेगी- पीएम मोदी
X


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के धेमाजी जिले के गोगामुख में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। रैली में स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पीएम ने केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, असम में हुए विकास कार्यों का खाका रखा। उन्होंने बताया कि कैसे डबल इंजन सरकार ने बीते 10 साल में असम का विकास किया है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि कांग्रेस की एक बार पराजय तय है।

असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा। प्रधानमंत्री ने वादा दोहराया कि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बनने वाली सरकार UCC और 6th शेड्यूल को ज़रूर लागू करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के समय लाए गए कम्यूनिल वाइलेंस बिल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह बिल संप्रदायिक था और भाजपा ने इसे कानून नहीं बनने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब असम में उसी तरह का कानून बनाने की कोशिश कर रही है।

Next Story
Share it