1 मई से शुरू होगा भारत का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, 18 वर्ष के सभी लोगों का होगा टीकाकरण, जाने महत्वपूर्ण बातें.....

  • whatsapp
  • Telegram
1 मई से शुरू होगा भारत का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, 18 वर्ष के सभी लोगों का होगा टीकाकरण, जाने महत्वपूर्ण बातें.....
X



भारत में संक्रमण की बढ़ते आंकड़ों के दौरान भारत सरकार द्वारा बड़ा निर्णय लेते हुए 1 मई से 18 वर्ष के सभी वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। भारत सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया है कि 1 मई से 18 वर्ष के ऊपर सभी लोगों को पर्याप्त रूप से टीकाकरण किया जाएगा।

गौरतलब है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी युवाओं के लिए वैक्सीन मुहैया कराने को लेकर सरकार हर स्तर पर उचित प्रयास कर रही है। इसी के साथ वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है और वायरस से लड़ने का एकमात्र शस्त्र साबित होगा इस तरह के अभियान भी चला रही है।

आपको बता दें कि वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ चीजों पर विशेष ध्यान देना होता है उदाहरण के लिए ह्रदय रोगी वैसलीन लगाने से पहले अपने निजी चिकित्सक से सलाह जरूर ले लें। हालांकि सरकार द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन पूरी तरह से कारगर साबित होगी। इसीलिए सभी को अपनी बारी आने पर वैक्सिंग के दोनों डोज लगवाने की सलाह दी जा रही है। परंतु यदि किसी व्यक्ति को शुगर या ह्रदय रोग जैसी बीमारियां हैं तो वैक्सीन लगाने से पहले एक बार चिकित्सक के परामर्श जरूर ले ले।

कई स्त्रियों में दुविधा है कि मासिक धर्म के दौरान वैक्सीन लेना उचित होगा या नहीं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है तथा मासिक धर्म के दौरान महिलाएं वैक्सीन लगवा सकती हैं। गौरतलब है कि संक्रमण के तेजी से फैलने के बाद भारत में लगभग डर का माहौल बना हुआ है जिससे युवा भी वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आने में कतरा रहे हैं। परंतु चिकित्सक की मानें तो उन्होंने बताया है कि वैक्सीन कोविड-19 वायरस से लड़ने के लिए एकमात्र शस्त्र साबित हो सकती है। तथा उन्होंने लोगों को बताते हुए कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें तथा यदि आप किसी बीमारी से ग्रसित है, तो वैक्सीन लगाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।

नेहा शाह

Next Story
Share it