1200 करोड़ का धोखाधड़ी मामला: चावल निर्यातक कंपनी के अधिकारी भगोड़ा घोषित
बैंक ऋण धोखाधड़ी के मामले में राऊज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के उच्चाधिकारियों को भगोड़ा आर्थिक...
X
बैंक ऋण धोखाधड़ी के मामले में राऊज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के उच्चाधिकारियों को भगोड़ा आर्थिक...
बैंक ऋण धोखाधड़ी के मामले में राऊज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के उच्चाधिकारियों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है। यह मामला 12 सौ करोड़ रुपये के धोखाधड़ी से जुड़ा है।
अदालत ने अमीरा प्योर फूड्स के दो प्रवर्तकों, ए. चानना और अनीता डिंग की 123 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का भी आदेश दिया है। फिलहाल चानना ब्रिटेन में और डिंग दुबई में रहती हैं।
इस मामले में सीबीआई ने 2020 में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसके बाद जांच का जिम्मा ईडी को सौंपा गया।
Next Story