National - Page 257
कठुआ के सैडा सोहल में फिर दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका
जम्मू संभाग के जिला कठुआ के हीरानगर के सैडा सोहल गांव में गुरुवार को फिर संदिग्ध दिखे हैं। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने फिर अभियान शुरू कर दिया है। इसी गांव में बुधवार को ही सुरक्षाबलों ने 15 घंटे के ऑपरेशन में दो आतंकियों को ढेर किया था। जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के सैडा सोहल गांव में...
जगन्नाथ मंदिर के खोले गए सभी चारों द्वार
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भाजपा सरकार का एक चुनावी वादा पूरा कर दिया है। गुरुवार को पुरी के जगन्नाथ मंदिर के सभी चार प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी अपने मंत्रिपरिषद और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सुबह मंदिर पहुंचे और भक्तों के लिए मंदिर के...
21 जून को पीएम मोदी के दौरे से पहले श्रीनगर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीनगर के प्रस्तावित दौरे से पहले वहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया, वीवीआईपी दौरे के लिए सभी सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री 21 जून को श्रीनगर...
लोकसभा अध्यक्ष का पद अपने पास रखेगी भाजपा
लोकसभा अध्यक्ष का पद भारतीय जनता पार्टी अपने पास ही रखने जा रही है। यानी 18वीं लोकसभा में भी भाजपा का ही कोई सांसद लोकसभा का अध्यक्ष चुना जाएगा। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया में आ रही खबरों को खारिज करते हुए बताया कि किसी भी सहयोगी दल की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर कोई मांग नहीं आई है।...
गडकरी ने आडवाणी, जोशी से लिया आशीर्वाद, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से भी की मुलाकात
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।नितिन गडकरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के आवास पर भी जाकर उनसे मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने देश के...
अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव की तैयारी, 60-70 प्रतिशत सैनिकों को मिल सकती है स्थायी नियुक्ति
भारतीय सेना में भर्ती और सेवा के लिए लाई गई अग्निपथ योजना शुरू से ही विवादों में है। लोकसभा चुनाव में भी इसका मुद्दा खासा उठा था और विपक्षी पार्टियों ने इस योजना को बंद करने का वादा किया था।अब खबर है कि भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना को लेकर एक आंतरिक सर्वे किया है। इसमें कई अहम बिंदू सामने आए हैं,...
इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में हो सकती है पीएम मोदी और जो बाइडन की मुलाकात
इटली में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात हो सकती है। यह जानकारी अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने दी।सुलिवन ने इटली जाते समय एयरफोर्स वन में पत्रकारों को बताया कि बाइडेन को उम्मीद है कि वे प्रधानमंत्री मोदी से...
नीट विवाद: 1,563 छात्रों के ग्रेस अंक हटाए जाएंगे, फिर से दे सकते हैं परीक्षा
राष्ट्रीय प्रवेश-सह पात्रता परीक्षा (नीट) से जुड़े विवाद में दाखिल याचिकाओं पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि परीक्षा में ग्रेस अंक पाने वाले 1,563 छात्रों के ग्रेस अंक हटाए जाएंगे और ये छात्र दोबारा परीक्षा दे...
नीट-यूजी 2024: दिल्ली हाईकोर्ट ने एनटीए को नोटिस जारी किया
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को चार नई याचिकाओं पर नोटिस जारी किए। याचिकाओं में ग्रेस मार्क्स दिए जाने को चुनौती दी गई है और 5 मई को आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा में पेपर लीक होने का आरोप लगाया गया है। वेकेशन बेंच की जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने याचिकाओं पर नोटिस जारी कर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से...
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा, क्या आपने टैंकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई की
उच्चतम न्यायालय ने टैंकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए बुधवार को दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट कम करने के लिए वह दिल्ली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दे सकता है।न्यायमूर्ति पी.के. मिश्रा की अध्यक्षता वाली अवकाश पीठ ने दिल्ली सरकार से पूछा, यदि हिमाचल...
जब मंच पर मेगास्टार ब्रदर्स का हाथ थामकर पीएम मोदी ने किया जनता का अभिवादन
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, दक्षिण के सुपरस्टार और जनसेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह में...
चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र सीएम के रूप में ली शपथ, भावुक होकर पीएम मोदी को गले लगाया
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष नारा चंद्रबाबू नायडू बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भावुक हो गए। लाखों लोगों और मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगा...














