Home > National > BREAKING:1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्येक नागरिक कोरोना का टीका लगवा सकेगा : प्रकाश जावड़ेकर
BREAKING:1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्येक नागरिक कोरोना का टीका लगवा सकेगा : प्रकाश जावड़ेकर
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने एलान किया कि एक अप्रैल से 45 साल के ऊपर सभी लोगों को कोरोना का टीका...

X
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने एलान किया कि एक अप्रैल से 45 साल के ऊपर सभी लोगों को कोरोना का टीका...
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने एलान किया कि एक अप्रैल से 45 साल के ऊपर सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि अब 45 साल से ऊपर के लोग कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराएं। क्योंकि अब ये नियम सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए नहीं है, बल्कि 45 साल से ज्यादा उम्र के आम नागरिकों को भी इसका लाभ मिल सकेगा, वे भी टीका लगवा सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि अभी तक 45 से 60 साल के बीच सिर्फ गंभीर बीमारियों वाले लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही थी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लोगों को सिर्फ अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उन्हें आसानी से सरकारी और प्राइवेट सेंटर्स पर वैक्सीन मिल जाएगी।
Next Story





