CJI चंद्रचूड़ ने SC बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को लगाई फटकार….
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को सख्त टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि यह उनका कोर्ट है. कि इसे कैसे संचालित किया जाएगा. और किसी को...

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को सख्त टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि यह उनका कोर्ट है. कि इसे कैसे संचालित किया जाएगा. और किसी को...
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को सख्त टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि यह उनका कोर्ट है. कि इसे कैसे संचालित किया जाएगा. और किसी को यह तय करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.
सीजेआई ने SC बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह को फटकार लगाते हुए ये बयान दिया. सीनियर एडवोकेट विकास सिंह की उस प्रतिक्रिया पर आया, जिसमें वे बेंच से वकीलों के लिए चैंबर आवंटित करने के मामले पर जल्द सुनवाई की मांग कर रहे थे. चीफ जस्टिस ने कहा कि इस सप्ताह लिस्टिंग करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इस पर विकास सिंह ने कहा कि कोर्ट का अभ्यास उन मामलों की सुनवाई करना है जो सूचीबद्ध हैं. क्योंकि हमारे पास कल लंबे मामले थे.
इस पर बेंच ने कहा कि मामले पर कल सुनवाई इसलिए नहीं हो सकी, लेकिन इसके बावजूद विकास सिंह ने कहा कि इस केस को जल्द से जल्द सुने जाने की जरूरत है, इस केस में बेंच से छोटे से आदेश की जरूरत है. इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि मेरे कोर्ट में क्या प्रैक्टिस होगी, ये मैं तय करूंगा. मुझे प्रैक्टिस के बारे में मत बताओ .
[मनीष सिंह]





