गांधी जयंती पर देशवासियों को मिल सकती है सुईमुक्त वैक्सीन
कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच अब देश में एक कोविड-19 से लड़ने का हथियार तैयार किया जा रहा है. केंद्र सरकार Zydus Cadila इस हफ्ते...

कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच अब देश में एक कोविड-19 से लड़ने का हथियार तैयार किया जा रहा है. केंद्र सरकार Zydus Cadila इस हफ्ते...
- Story Tags
- Gandhi Jayanti
- Needle Free Vaccine
कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच अब देश में एक कोविड-19 से लड़ने का हथियार तैयार किया जा रहा है. केंद्र सरकार Zydus Cadila इस हफ्ते दुनिया की पहली कोविड रोधी डीएनए वैक्सीन ZyCoV-D की कीमत तय कर सकते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर वैक्सीन को लॉन्च किया जा सकता है. भारत के औषध महानियंत्रक ने पिछले महीने जायडस कैडिला के स्वदेशी तौर पर विकसित सुई-मुक्त कोविड-19 टीके जायकोव-डी को आपातकालीन उपयोग प्राधिकार (ईयूए) दिया है, जिसे देश में 12-18 वर्ष के आयु वर्ग के लाभार्थियों को दिया जाना है ।
*COVID क्या है ?*
जायकोव-डी एक प्लाज्मिड डीएनए टीका है. प्लाज्मिड इंसानों में पाए जाने वाले डीएनए का एक छोटा हिस्सा होता है. ये टीका इंसानी शरीर में कोशिकाओं की मदद से कोरोना वायरस का 'स्पाइक प्रोटीन' तैयार करता है, जिससे शरीर को कोरोना वायरस के अहम हिस्से की पहचान करने में मदद मिलती है. इस प्रकार शरीर में इस वायरस का प्रतिरोधी तंत्र तैयार किया जाता है. बता दें की टीके की प्रभावशीलता 66 प्रतिशत है. ZYCOV-D तीन डोज वाली वैक्सीन है, इसकी दूसरी डोज, पहली डोज लगने के 28वें तीसरी डोज 56वें दिन लगती है.
वैक्सीन को वयस्कों 12 वर्ष से अधिक के किशोरों के लिए मंजूरी मिल गई है. जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) का कहना है कि ZYCOV-D डीएनए आधारित कोरोना वायरस रोधी दुनिया का पहला टीका है. बीते दिनों नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने कहा कि जायडस कैडिला के डीएनए टीके को व्यावहारिक स्वरूप कार्य में लाने के लिए तैयारी चल रही है इसके लिए कई दौर की भी चर्चा हुई है.
उन्होंने कहा था, 'कीमत भी एक स्पष्ट मुद्दा है. बातचीत चल रही है जल्द ही एक निर्णय लिया जाएगा. पूरी तैयारी के साथ इससे टीकाकरण का हिस्सा बनाया जायेगा. हम लाभार्थियों या लक्षित समूह, जिन्हें टीका दिया जाना है, को लेकर एनटीएजीआई की सिफारिशें प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं. काम प्रगति पर है आने वाले समय में आप इसके बारे में अधिक सुनेंगे.'





