ECI ने पश्चिम बंगाल सरकार को दी अपना पक्ष रखने अनुमति

  • whatsapp
  • Telegram
ECI ने पश्चिम बंगाल सरकार को दी अपना पक्ष रखने अनुमति
X




मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आयोग के सामने अपना पक्ष रखने का समय दिया है। पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से एसआईआर को लेकर लगातार आ रही शिकायतों के बाद युनाव आयोग ने सरकार को अपना पक्ष रखने का समय दिया है।

ममता बनर्जी नई दिल्ली में आयोग के सामने अपना पक्ष रखेंगी। इस दौरान वह पश्चिम बंगाल में जारी एसआईआर प्रक्रिया पर आ रही दिक्कतों पर चर्चा कर सकती हैं। आयोग के साथ इस मुलाकात में ममता के साथ पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

हालांकि इस बैठक से पहले ममता सरकार एसआईआर को चुनौती देते हुए निर्वाचन आयोग और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका भी दायर कर चुकी है। इस मामले पर सुनवाई होना अभी बाकी है।

Next Story
Share it