G20 के बाद अब AI समिट की बारी- फिर चमकेगा भारत

  • whatsapp
  • Telegram
G20 के बाद अब AI समिट की बारी- फिर चमकेगा भारत
X



AI के भविष्य को दिशा देने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा मंच भारत में सज चुका है। नई दिल्ली एक बार फिर वैश्विक कूटनीति और तकनीक के बड़े मंच की मेजबानी के लिए तैयार है।

G20 शिखर सम्मेलन की सफलता के बाद भारत मंडपम में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट 2026' का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे।

समिट में कई देशों के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, 50 से अधिक मंत्री और डेलीगेट्स के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और मेटा जैसी कई दिग्गज कंपनियों के सैकड़ो सीईओ भी हिस्सा लेंगे।

इस एक्सपो की थीम पीपल,प्लैनेट और प्रोग्रेस पर आधारित है। इस समिट का उद्देश्य वैश्विक AI तंत्र में नई साझेदारियां बनाना, बिजनेस अवसर पैदा करना और भारत को AI नेतृत्व के केंद्र के रूप में खुद को स्थापित करना है।


Next Story
Share it