NDA की प्रचंड जीत के बाद आज असम में नई सरकार

  • whatsapp
  • Telegram
NDA की प्रचंड जीत के बाद आज असम में नई सरकार
X



असम की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद, आज प्रदेश को नया नेतृत्व मिलने जा रहा है।

कद्दावर नेता हिमंता बिस्वा सरमा आज असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गुवाहाटी के वेटनरी कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, हिमंता बिस्वा सरमा सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर पद की शपथ लेंगे।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ एनडीए शासित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

इससे पहले रविवार को हुई भाजपा विधायक दल और एनडीए विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से नेता चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Next Story
Share it