प्रधानमंत्री ने कंपाउंड तीरंदाजी में शानदार स्वर्ण पदक जीतने पर ज्योति सुरेखा की सराहना की

  • whatsapp
  • Telegram
प्रधानमंत्री ने कंपाउंड तीरंदाजी में शानदार स्वर्ण पदक जीतने पर ज्योति सुरेखा की सराहना की
X

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में कंपाउंड तीरंदाजी में स्वर्ण पदक अपने नाम करने पर ज्योति सुरेखा वेन्नम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया हैः

“भारत के लिये गौरवशाली पल! एशियाई खेलों में कंपाउंड तीरंदाजी में तीसरा स्वर्ण पदक जीतने पर @VJSurekha को बधाई।

उनके समर्पण और कौशल से देश गौरवान्वित होता रहा है।”

Next Story
Share it