Home > National > राजीविका द्वारा बेणेश्वर धाम में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राजीविका द्वारा बेणेश्वर धाम में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

X
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान की 2 दिवसीय यात्रा पर कल शाम जयपुर पहुंचीं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह मेहंदीपुर बालाजी जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगी . मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के बाद वह डूंगरपुर जिले में स्थित बेणेश्वर धाम में 'लखपति दीदी योजना' के तहत राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगी. कार्यक्रम में करीब 10 हजार महिलाएं भाग लेंगी. उनका बेणेश्वर धाम में हरि मंदिर में पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम है।
Next Story





