केंद्र ने जमात-ए-इस्लामी, जम्मू कश्मीर पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ाया

X
केंद्र ने जमात-ए-इस्लामी, जम्मू कश्मीर पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। संगठन को पहली बार 28 फरवरी 2019 को एक गैरकानूनी संघ घोषित किया गया था। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा, संगठन को राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ अपनी गतिविधियां जारी रखते हुए पाया गया है। श्री शाह ने कहा, देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को क्रूर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
Next Story





