भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रालोद प्रमुख जयंत सिंह के एनडीए परिवार में शामिल होने के फैसले का हार्दिक स्वागत किया

  • whatsapp
  • Telegram
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रालोद प्रमुख जयंत सिंह के एनडीए परिवार में शामिल होने के फैसले का हार्दिक स्वागत किया
X

राष्ट्रीय लोक दल कल औपचारिक रूप से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो गया। नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद आरएलडी प्रमुख जयंत सिंह ने अपनी पार्टी को एनडीए में औपचारिक रूप से शामिल करने की घोषणा की।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नड्डा ने कहा कि वह एनडीए परिवार में शामिल होने के श्री सिंह के फैसले का दिल से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रालोद नेता विकसित भारत और उत्तर प्रदेश के विकास की यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Next Story
Share it