प्रधानमंत्री ने विश्व वन्यजीव दिवस पर पशु प्रेमियों को बधाई दी

  • whatsapp
  • Telegram
प्रधानमंत्री ने विश्व वन्यजीव दिवस पर पशु प्रेमियों को बधाई दी
X

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व वन्यजीव दिवस पर पशु प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि यह दिन हमारी धरती पर जीवों की अविश्वसनीय विविधता का उत्सव मनाने और इनकी रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"विश्व वन्यजीव दिवस पर सभी पशु प्रेमियों को बधाई। आज का दिन अपनी धरती पर जीवों की अविश्वसनीय विविधता का उत्सव मनाने और इनकी रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। मैं उन सबकी भी सराहना करता हूं जो वन्यजीव संरक्षण के लिए सतत प्रयासों में सबसे आगे हैं और इसमें पूरा सहयोग कर रहे हैं।"

Next Story
Share it