पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे

  • whatsapp
  • Telegram
पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना (एमवीवाई) का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री योजना की महिला लाभार्थियों से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे। योजना के तहत 70 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी.

प्रधानमंत्री आज योजना के पहले चरण में 655 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे. आज छत्तीसगढ़ के 146 ब्लॉक मुख्यालयों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. मुख्य कार्यक्रम राजधानी रायपुर में होगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी में इस योजना को शुरू करने का वादा किया था.

Next Story
Share it