बड़ी खबर… चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा

  • whatsapp
  • Telegram
बड़ी खबर… चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा
X

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि चुनाव से कुछ हफ्ते पहले ही चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने गोयल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

गोयल के इस्तीफे से अब पैनल में दो स्थान रिक्त हो गए हैं। गोयल पंजाब कैडर के आईएएस रिटायर अफसर हैं। उन्होंने चुनाव कार्यालय में नवंबर 2022 में पदभार संभाला था। उल्लेखनीय है अप्रैल मई में लोकसभा चुनाव होने की पूरी संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है।

Next Story
Share it