जैसलमेर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, युद्धभ्यास में पहुंचने की थी सूचना

राजस्थान के जैसलमेर में आज सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. यह हेलिकॉप्टर युद्धाभ्यास में आया हुआ था. हेलिकॉप्टर दोपहर में जैसलमेर शहर की जवाहर कॉलोनी के पास की क्रैश हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया. पीएम नरेन्द्र मोदी आज जैसलमेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास देखने आए हुए हैं. फिलहाल दोनों पायलट के सुरक्षित होने की बात बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर क्रैश हादसा मंगलवार को दोपहर में करीब सवा दो बजे हुआ बताया जा रहा है. हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर आज जैसलमेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में हो रहे युद्धाभ्यास में आया हुआ था. दोपहर में अचानक यह हेलिकॉप्टर जैसलमेर शहर की जवाहर कॉलोनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलिकॉप्टर के क्रैश होते हुए तेज धमाका हुआ।. इससे आसपास का इलाका कांप उठा. उसके बाद हेलिकॉप्टर आग के गोले में तब्दील हो गया.





